फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों की अराजकतत्वों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के बखारीखपुर चट्टी पर रविवार की दोपहर विद्युत पोल व तार लगा रहे कर्मचारियों को अराजक तत्वों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मोबाइल छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं हजारों के इलेक्ट्रिक सामान भी लेकर चले गए। पीड़ितों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मेें जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत नवानगर में विधायक निधि से किसान इंटरप्राइजेज के कर्मचारी अभिमन्यु चौधरी, रानू चौधरी, इंद्रजीत शर्मा, सूरज शर्मा, गौतम शर्मा द्वारा लाइट व पोल बसारीखपुर चट्टी पर राम नारायण निषाद के घर से जाने वाले रास्ते पर लगाया जा रहा था। इसी दौरान बसारीखपुर से दर्जनों लोग आकर विरोध करने लगे। जब कर्मचारियों ने मना किया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिए। वही मोबाइल तोड़ दिए साथ ही साथ कर्मचारियों के पैकेट में रखा हजारों रुपये भी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें