फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 24 घंटे से 160 गांवों की बिजली गुल, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बिजली समस्या दूर कराने के लिए लाइन बंद करवाने के लिए विद्युत उपकेंद्र बैरिया पहुंचे दो उपभोक्ताओं ने पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों शिकायतकर्ताओं को संविदा विद्युत कर्मियों ने जमकर पीटा। उपभोक्ताओं ने थाने में घुसकर जान बचाई। पुलिस को घटना की तहरीर दी है। एसएचओ मूलचंद चौरसिया ने बताया कि लालगंज के घायल युवकों की तहरीर मिली है। जांच के लिए उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला को दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



लालगंज निवासी आशीष केसरी और आदित्य गिरी शुक्रवार की देर रात को विद्युत उपकेंद्र बैरिया पहुंचे। विद्युत कर्मियों को बताया कि ट्रांसफाॅर्मर पर तार टूटा हुआ है। पूरे बाजार की बिजली बाधित है। 10 मिनट के लिए लाइन बंद कर दीजिए ताकि तार जोड़ा जा सके। आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर तैनात विद्युतकर्मी नशे में थे और मोबाइल बंद किए हुए थे। उन्होंने लाइन बंद करने से मना कर दिया और उन लोगों से उलझ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। विद्युत कर्मियों की संख्या अधिक थी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दोनों घायल हो गए। भाग कर थाने में गए तो जान बची। घटना की तहरीर शनिवार को बैरिया थाने में दी। वहीं, विद्युत कर्मियों ने बताया कि शिकायतकर्ता विद्युत कर्मियों से बदसलूकी करने लगे। मोबाइल तोड़ दिया। बिजली की ट्रॉली जबरदस्ती बंद करने लगे। इसको लेकर झगड़ा हुआ। इसमें हम लोगों को भी चोटें आई हैं। इस बाबत उपखंड अधिकारी बैरिया हंसराज यादव ने बताया कि वह बाहर हैं। घटना के विषय में जानकारी करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें