फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 40 गांवों में 25 बार ट्रिपिंग के साथ दो से तीन घंटे हो रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार फीडर से जुड़े करीब 40 गांवों में विद्युत आपूर्ति पिछले कई दिनों से चरमराई है। पूरे दिन में मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उसमें भी लगभग 20 से 25 बार ट्रिपिंग होती है। जिससे लोग उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर यह आदेश खोखला साबित हो रहा है। लोग इस भीषण गर्मी में पूरे दिन बिल बिला रहे हैं, लेकिन विद्युत कर्मचारियों की मनमानी की वजह से सुबह और शाम को मिलाकर मात्र तीन से चार घंटे किसी तरह विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। ऐसे में लोगों के घरों में रखे गए विद्युत उपकरण भी शो पीस बन गए हैं। इस संबंध में जेई विपिन सिंह का कहना है कि जिस रोस्टर के हिसाब से में सप्लाई मिलती है उसी हिसाब से आपूर्ति की जा रही है बीच में कहीं फाल्ट होने की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें