फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो दिन पहले हुई बारिश का असर खत्म, फिर तापमान 41 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दो दिन पहले आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन रविवार को फिर से तापमान अधिकतम तापमान 41 पहंुच गया। न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम 40 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

तपती धूप ने हर किसी को परेशान किया। सुबह सात बजे से ही मौसम की तल्खी दिखाई देने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप घरों से बाहर निकलने से कदम को रोक दे रही थी। ऐसे में लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। घर से अधिकतर लोग हाथ मुंह ढक कर निकले। दोपहर में गरमी चरम पहुंच गई। लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय गन्ने का जूस, आम का पना, बेल का जूस और लस्सी का सहारा लिया। वहीं, घरों के अंदर भी लोगों को राहत नहीं मिली। कूलर पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। छुट्टी का दिन होने से लोग परिवार के बीच ही समय गुजारने का प्रयास किए। बिजली का बार-बार कटना व आना लोगों की परेशानी को और बढ़ा दे रहा था। इससे बिजली निगम को लोग कोसते रहे।भीषण गर्मी के कारण शहर के बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को थोड़ी बहुत भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

जून माह का अब तक मौसम का उतार-चढ़ाव
तिथि-अधिकतमन्यूनतम

1 जून4030
2 जून-4030
3 जून3929.5
4 जून-39-26
5 जून-38-25.5
6 जून-37.9-25.5
7 जून4025.5
8 जून41-28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें