फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 18 की जगह 13 घंटे ही मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। भीषण गर्मी के बीच सरकार का ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध 18 घंटे बिजली सप्लाई का दावा खोखला साबित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इसमें भी पांच घंटे कटौती होने के कारण 13 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार होने पर लोगों की दिक्कत और बढ़ जा रही है। सरकार ने गर्मी में विद्युत सप्लाई बेहतर करने के लिए क्षमता वृद्धि के साथ नए ट्रांसफाॅर्मर लगवाए। केबल आदि भी दुरुस्त किए गए लेकिन इसके बाद भी ओवरलोड व तार टूटने से सप्लाई घंटों बाधित हो जा रही है। ऐसे में 18 की जगह 13 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे इनवर्टर भी जवाब दे जा रहे हैं। उपकेंद्र गौरा मदनपुरा के अवर अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि तकनीकी कारणों से दिक्कतें आ रही है। ओवरलोड के चलते तार टूट जा रहे हैं।
मनमानी बिल ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई परेशानी
चिलकहर। विद्युत निगम के मनमानी बिल ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। मीटर रीडरों के मौके पर नहीं जाने से बिल में काफी अंतर आ जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर रीडर के घर आकर बिल निकालने पर कम आता था लेकिन मेसेज के जरिये काफी ज्यादा बिल आ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। तीन हजार का बिल 5 हजार रुपये आ रहा है। बिल संशोधन के लिए उपभोक्ताओं को विद्युत निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जमा न करने पर कनेक्शन भी काट दिया जाता है। जेई विपिन सिंह ने बताया कि घरेलू मीटर रीडिंग में कर्मचारी घर-घर नहीं पहुंच पा रहे हैं लेकिन कामर्शियल में तो प्रत्येक कनेक्शनधारक की मीटर रीडिंग की जा रही है। अधिक बिल की शिकायतों की जांच कर सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें