फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय का उपभोक्ताओं ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त लोगों ने बृहस्पतिवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामपुर कार्यालय का घेराव किया। चेतावनी दी कि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बीते एक माह से नगर समेत ग्रामीणांचलों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे में मात्रा 3-4 घंटे बिजली मिली रही है। वहीं, शहर में 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। नवरात्र बीत गया इसके बाद रमजान शुरू है, लेकिन आपूर्ति में सुधार नहीं आया। इससे आजिज लोग छात्रनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में रामपुर कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। रानू ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। बलिया शहर सहित ग्रामीणांचलों में ओवरलोड, जर्जर तार, जर्जर खंभों का बहाना बनाकर कटौती की जा रही है। नगर में स्थिति बद से बदतर हो गई है, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं, टाऊन क्षेत्र व गांवों में लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान हैं। चेताया कि अगर आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए वे बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्रनेता मेराज आलम, अमित तिवारी, विकास कुमार विक्की, लक्ष्मी पंडित, अंकित तिवारी, बब्लू यादव, अवनीश पांडेय, गौतम शर्मा, अजीत गुप्ता, आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें