फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Crisis: बलिया में टूटा बिजली का तार, गर्मी से बेहाल चिकित्सकों ने ओपीडी छोड़ी; इलाज में दिक्कत

Tue, 19 Aug 2025 12:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया के जिला अस्पताल में बिजली गुल हो जाने के कारण मरीजों और तीमारदारों के साथ चिकित्सकों व कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। माैसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या अधिक थी। इस बीच, बिजली कट गई तो डाॅक्टर भी अपने चैंबर छोड़कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ के बीच चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Electricity Crisis News: जिला अस्पताल में सोमवार को उमस भरी गर्मी में लोड बढ़ने के कारण दोपहर में इमरजेंसी के बगल से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया। तार जोड़ने के दौरान 40 मिनट तक आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान इमरजेंसी, मेडिकल वाॅर्ड में भर्ती 53 मरीज हलकान रहे। ओपीडी में गर्मी से बेहाल चिकित्सक उठ कर चले गए।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की मांग के बावजूद बिजली निगम अस्पताल में लोड नहीं बढ़ रहा है। जबकि कोविडकाल के बाद अस्पताल का लोड दोगुना बढ़ गया है। ओपीडी से लेकर वाॅर्डों में एसी-कूलर लग गए हैं। वहीं, पुराने तार व मशीनों पर बिजली आपूर्ति चल रही है। गर्मी व उमस बढ़ने पर फाॅल्ट होने से आए दिन बिजली कटौती से मरीजों को जूझना पड़ रहा है। 

सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी के मरीजों को हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने कई बार बिजली निगम को पत्र भेजकर मेन लाइन के केबल को डबल करने व लोड बढ़ाने की मांग की है। लेकिन विभाग हर बार आश्वासन की घुटी पिलाता है। सोमवार को बिजली कटने के बाद इमरजेंसी कक्ष में इन्वर्टर डाउन होने से एलईडी लाइट तक नहीं जली। अंधेरे में चिकित्सक मरीजों का इलाज किया। चिकित्सक से लेकर मरीज हर कोई परेशान नजर आया।

विज्ञापन

दो दिन बाद खुला अस्पताल तो ओपीडी में पहुंचे 2417 मरीज
जिला अस्पताल में मौसम के बदलाव होते ही मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी व जांच केंद्र तक लंबी लाइन लगी रही। पर्ची काउंटर व एक्स-रे जांच केंद्र पर ज्यादा भीड़ होने से कई बार मरीज आपस में भिड़ गए।

जिला अस्पताल में सोमवार को 2417 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे, इसमें 40 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों वाले थे। पैथॉलाजी पर खून जांच के लिए घंटों इंतजार करने के बाद 327 मरीजों ने जांच के लिए सैंपल दिए। सबसे ज्यादा भीड़ ओपीडी संख्या चार में रही। सीएमएस कार्यालय तक लाइन लगी रही। उमस भरी गर्मी में मरीज व तीमारदार परेशान रहे। ट्राॅमा सेंटर में सर्जन डॉ. बीके सिंह की ओपीडी में रही। दो बजे तक दवा काउंटर पर लाइन लगी रही।
विज्ञापन

दोपहर में अस्पताल परिसर में तार टूटने से कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित रही। मिस्त्री ने जल्द ही तार की मरम्मत कर आपूर्ति चालू हो गई। बिजली विभाग को अस्पताल का लोड बढ़ाने के लिए कई बार पत्रक दिया गया है। गर्मी होने पर परेशानी हो रही है। - डॉ. एके यादव, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें