फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली उपभोक्ता अब नहीं होंगे परेशान, स्वयं बना सकते बिल, लोड बढ़ाने व घटाने की मिलेगी सुविधा

Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

कंज्यूमर एप के माध्यम से उपभोक्ता स्वयं बना सकते बिल, लोड बढ़ाने व घटाने की सुविधा मिलेगी। समस्याओं का निबटारा तेजी से होगा और कतार से मुक्ति मिलेगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली उपभोक्ताओं को अब अपनी समस्याओं को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। विद्युत निगम ने कंज्यूमर एप लांच किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता खुद बिल निकाल सकते हैं। उसी के माध्यम से जमा भी कर देंगे। उसमें लोड घटाने व बढ़ाने की भी सुविधा होगी। उसमें प्रतिदिन बिजली उपयोग की भी जानकारी मिलती रहेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को प्ले स्टोर में जाकर एप डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन


जिले में बिजली व्यवस्था चार खंडों में संचालित होती है। इसके जरिये 4.20 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। इन्हीं स्थलों पर बिजली की समस्याओं का समाधान भी होता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में निगम के अधिकारी व कर्मचारी काफी लापरवाही बरतते हैं। मीटर रीडिंग गलत होने की शिकायतें आम हो गई हैं। मामूली समस्याओं को लेकर कार्यालयों में कई दिनों तक चक्कर काटते हैं।

इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए निगम ने एप लांच किया है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। एप में स्वयं बिल जनरेट और एप के माध्यम से भुगतान की सुविधा, पुराने बिल और भुगतान की पूरी जानकारी। पूरे दिन बिजली उपयोग की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं उपभोक्ताओं को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता नरेश प्रकाश ने बताया कि कंज्यूमर एप पर उपभोक्ता की हर समस्या का समाधान होगा। इसके लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें