फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: निकला था ससुराल के लिए, मऊ में पेड़ से लटका मिला शव, बिजली विभाग में एसएसओ के पद पर था तैनात 

Sun, 27 Mar 2022 11:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिहोरी कसौंडर निवासी सतेंद्र यादव पुत्र स्व. बालचंद यादव अपनी पत्नी को लाने मऊ ससुराल गया हुआ था। जहां शनिवार की सुबह धर्मागंलपुर गांव थाना हलधरपुर में उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


जिसके बाद परिजन शनिवार की देर शाम युवक का शव लेकर गांव आए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। विद्युत कर्मचारी ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि सतेंद्र यादव पुत्र स्व. बालचंद यादव देवरिया में बिजली विभाग में एसएसओ के पद पर तैनात था।

शुक्रवार की देर शाम वह ससुराल जाने के लिए देवरिया से स्कूटी से निकला। शनिवार की सुबह धर्मागंलपुर गांव थाना हलधरपुर मऊ में पेड़ से लटकता उसका शव मिला। उसी गांव में कुछ दूरी पर ही युवक की ससुराल है। मौत की सूचना पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। युवक की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


उसकी एक वर्ष एक बेटी सृष्टि है। पत्नी अनुराधा दहाड़ें मारकर रो रही थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के दो बड़े भाई विदेश में नौकरी करते है। जबकि युवक के माता-पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें