फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शीशम के हरे पेड़ की कटाई पर 10 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। छाता रेंज के बभनौली गांव स्थित कटहल नाले के किनारे शीशम के हरे पेड़ की कटाई के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए राजेश पांडेय पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

19 जून को कटहल नाले के किनारे शीशम के पेड़ की कटाई से नाराजगी शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद वन विभाग हरकत में आया था। विभाग ने जांच के लिए टीम गठित की और पूरे मामले की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान कटान की गई शीशम की लकड़ी क्षेत्र के एक आरा मशीन से बरामद कर ली गई थी। हालांकि बरामदगी के लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद भी लकड़ी को वन विभाग की नर्सरी में नहीं लाया गया है। मामले की जांच के लिए छाता रेंज के रेंजर प्रशांत शर्मा ने वन दरोगा भीम सिंह सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की थी। टीम ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट रेंजर को सौंप दी। रेंजर प्रशांत शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए बभनौली निवासी राजेश पांडेय पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें