फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भतीजी को परीक्षा दिलाने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के सराय भारती गांव निवासी कन्हैया राम (65) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी भतीजी प्रियंका (34) को टीईटी की परीक्षा दिलाने जा रहे थे। वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन

बलिया मार्ग पर संवरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इस हादसे में बाइक चालक कन्हैया राम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने कन्हैया राम को मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सराय भारती गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें