फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

विज्ञापन
सनातन संघर्ष मंच की ओर से नरहीं गांव में आयोजित शिवगुरु महोत्सव में जुटे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नरहीं। सनातन संघर्ष मंच ने शनिवार को नरहीं गांव में विशाल शिवगुरु महोत्सव आयोजित किया। इसमें हजारों महिला श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में सहभाग किया। सनातन संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मिनाक्षी शर्मा ने नारी सशक्तीकरण पर चर्चा की। उन्होंने धर्म और संस्कृति से जुड़े रहने के महत्व पर भी बात की। मिनाक्षी शर्मा ने शिव की महिमा का वर्णन किया, जिससे पंडाल भक्तिमय हो गया। संजय शर्मा, रामास्वामी मंगाथा और अंजनी दास ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। शिव और हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गाजीपुर जिले बक्सर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव में पहुंचे थे। आयोजक पियूष राय ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें