फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में बुजुर्ग किडनैप: कार से आए थे दर्जनभर बदमाश, लघुशंका को लेकर हुआ था विवाद; पुलिस पर लगा ये आरोप

Sun, 04 May 2025 10:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Crime News: बुजुर्ग के अगवा होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुछ दिन पहले ही एक विवाद में पुलिस ने समझाैते का दबाव बनाया था। नहीं मानने पर आरोपी पक्ष के लड़के बुजुर्ग को उठा ले गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Crime News in Ballia: बलिया के सुखपुरा थाना के घोसवती गांव में बीती रात दर्जनों की संख्या में आए युवकों ने एक अधेड़ को अगवा कर लिया। इसकी खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। मौके पर एएसपी उत्तरी कृपाशंकर सीओ सिटी श्यामकांत मौके पर पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी कर आरोपियों की तलाश में जुट गए।

विज्ञापन




घोसवती गांव में 30 अप्रैल को रामाश्रय यादव के घर बरात आई थी। बरात में शामिल दो युवक अजय तिवारी के दरवाजे पर लघुशंका करने लगे। अजय तिवारी के बेटे मृत्युंजय तिवारी ने मना किया तब आरोपी युवकों ने उसकी पिटाई कर दी गई। 
विज्ञापन


मृत्युंजय के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दो युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित का मेडिकल मुआयना करने के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद शांति भंग में चालान कर दिया।

मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ पुलिस समझौते का दबाव बनाने लगी। जब समझौता नहीं हुआ तो पुलिस ने युवक से तहरीर लेकर मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: घर में घुसकर युवक को घोंपा चाकू, लहूलुहान होकर गिरा युवक; गाली देने से मना करने पर उठाया ये कदम

शनिवार की रात दर्जनों बाईक व चार पहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने तांडव करते हुए अजय तिवारी को अगवा कर अपने साथ लेते गए। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान लिया तो पुलिस ने एक थार व चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें