फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के दौरान वृद्ध की बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। स्थानीय गांव में शुक्रवार को खेत की सिंचाई करते समय वृद्ध महेंद्र पासवान की तबीयत बिगड़ गई। लोग डाक्टर के पास ले जाने की तैयारी करते कि वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने ठंड लगने से वृद्ध की मौत की बात कही है।
विज्ञापन

दयाछपरा निवासी महेंद्र पासवान (60) शुक्रवार को खेत की सिंचाई कर रहे थे। दोपहर में वे अचानक कांपने लगे तो वहां मौजूद लोग उनको कुछ दूरी पर स्थित बुआ शर्मा के डेरा पर ले गए। वहां लोगों ने आग जलाकर तथा शरीर को दबा कर महेंद्र को ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। लोग इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि महेंद्र पासवान ने दम तोड़ दिया। गांव के लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी क्षेत्र के लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें