फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करने जा रहे बुजुर्ग की कार की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़। स्थानीय थाना अंतर्गत जनेश्वर मिश्र सेतु एप्रोच मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह गंगा स्नान करने जा रहे बुजुर्ग की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबहड़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचवाया।
विज्ञापन

शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी निवासी सुदामा यादव (61) पुत्र लक्षु यादव कार्तिक मास में गंगा स्नान के लिए जनेश्वर मिश्र सेतु एप्रोच मार्ग होते हुए जा रहे थे। अभी वह जनाड़ी, चकिया के बारी चौराहे के आगे ही पहुंचे थे कि कार ने पीछे से धक्का मार दिया। धक्का लगते ही आसपास के लोग दौड़कर आए। मौके पर ही उन्की मौत हो गई थी। किसी ने घटना की जानकारी दुबहड़ पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबहड़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला चिकित्सालय भिजवाया। धक्का मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया और जनेश्वर मिश्रा सेतु के उस पार जाकर कोतवाली थाना क्षेत्र में गड्ढे में पलट गया। गड्ढे में ही पलटी हुई गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें