फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर बुधवार को सिकंदरापुर मोड़ के समीप साइकिल सवार अधेड़ को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने टक्कर मार दिया। जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ को टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस गाड़ी की तलाश में जुटी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आरीपुर सरया निवासी दीनानाथ गुप्ता (50)बुधवार को अपने घर से कसेसर बाजार जा रहे थे। अभी वे सिकन्दरापुर मोड़ से कसेसर की तरफ मुख्य मार्ग पर साइकिल से पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में नगरा के तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने टक्कर मार दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शिवमिलन ने आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर थाने आ गए।जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी उषा देवी का रोते- रोते बुरा हाल था। मौके पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत भैया ने शव का पंचनामा कराकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें