फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार के पास खेत में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। नगर के अंजान पीर बाबा के मजार के समीप खेत में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के बड़की बाउली वार्ड 15 निवासी नागेंद्र राजभर (60) भोर में टहलने के लिए घर से निकले थे। साढ़े छह बजे उक्त मजार के पास उसका शव देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। कुछ ही देर बाद उसकी शिनाख्त भी हो गई। उसकी मौत कैसे हो गई। इसको लेकर तरह तरह की चर्चा की जा रही है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें