फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परेड में शामिल होंगी पुलिस की आठ टोलियां, 300 सौ जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड की तैयारी पूर्ण हो गई हैं। सोमवार की सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जिले के आला अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

परेड में तीन कमांड के तहत आठ टोलियों में 250 जवान, बाइक दस्ता के कमांडर समेत 50 आरक्षी सहित विभिन्न विंग शामिल होंगे। इसके अलावा परेड में एनसीसी के जवान भी शामिल होगें। परेड के कमान बैरिया सीओ फहीम कुरैशी करेंगे। रविवार को गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर सुबह से शाम तक पुलिस लाइन मैदान को प्रशिक्षण वाले जवान सजाने में लगे रहे, रंग बिरंगे रंगों से सजा रहे थे। मंच के सामने बलिया पुलिस व स्वागत करती रंगोली शोभा बढ़ा रही थी। आरआई राम बेलास तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे रहे।

गणतंत्र दिवस पर इस बार प्रशंसा चिह्न व सराहनीय सेवा सम्मान व सराहनीय सेवा के लिए 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें रसड़ा कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक शिवचंद्र यादव, उपनिरीक्षक मदन लाल, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक एमटी लालजी सिंह, उपनिरीक्षक रत्नेश दूबे, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी शत्रुघन कुमार को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मिलेगा। वहीं सराहनीय सेवा सम्मान हल्दी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी योगेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार,भूपेन्द्र यादव आरक्षी चालक मनी चन्द्र और उपनिरीक्षक नारायण कांत सरोज को सराहनीय सेवा के लिए एमएसम पदक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें