फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पंचायत भवन का निर्माण रोकने पहुंची राजस्व टीम पर पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गड़ही की जमीन पर प्रधान की तरफ से निर्माणाधीन पंचायत भवन का काम रोकने पहुंची राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। सूचना पर एसडीएम तिमराज सिंह और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर भाग गए। पुलिस ने प्रधान के पिता को हिरासत में लिया है। सुरक्षा के लिए पुलिस मौके पर तैनात है।
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि जनऊपुर गांव में गड़ही की भूमि पर प्रधान की ओर से पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम निर्माण कार्य रोकने के लिए गांव में पहुंची। इसपर प्रधान पक्ष के लोगों ने टीम पर पत्थरबाजी कर दी। राजस्व टीम के कर्मचारी किसी तरह से निर्माणाधीन पंचायत भवन की दीवार फांदकर जान बचाकर भागे।
लेखपाल चंद्रजीत यादव ने पुलिस को 42 नामजद सहित 15 अज्ञात कुल 57 आरोपियों के खिलाफ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण व सरकारी कर्मचारियों पर हमले का आरोप लगाया। लेखपाल ने कहा कि खतौनी में गड़ही के नाम से दर्ज भूमि पर ग्राम प्रधान की ओर से पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। राजस्व टीम ने कार्य रुकवाकर अतिक्रमण हटाने के प्रयास में थी। लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें विभाग का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने कहा कि लेखपाली की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के प्रधान जीतेंद्र पासवान ने कहा कि ग्रामसभा की बैठक के बाद उक्त भूमि पर पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें