फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
गड़वार विकास खंड के बलेजी गांव में कोरोना संक्रमित को ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में मंगलवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या अब 98 हो गई है। सक्रिय केस अब 29 हो गए हैं। सोमवार तक कुल 90 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 59 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें विकास खंड सीयर के पिपरौली बड़ागांव में एक, अवाया में दो और सरया डिहू भगत में एक पॉजिटिव केस मिला। जबकि विकास खंड मुरली छपरा के बाबू के शिवपुर में एक, बेलहरी ब्लाक के बड़की बेलहरी में एक, गड़वार ब्लाक के बलेजी में एक तथा रेवती ब्लाक के रजौली में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी का सैंपल 17 जून को स्वास्थ्य टीम ने लिया था। आठ नए केस आने के बाद अब जिले में एक्टिव केस 31 हो गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया। आज मिले मरीज को देखते हुए जिले में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 59 हो जाएगी। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने आदि का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें