फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आफिस आने वाले लोगों को कराना पड़ा स्क्रीनिंग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले फरियादियों का स्क्रीनिंग करता युवक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट तैनात स्वयंसेवी संगठन के लोग स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को कार्यालय में जाने दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता स्वतंत्र कुमार और रंजीत कुमार के नेतृत्व में कई युवा कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ सैनिटाइज कराने और मास्क लगाने के बाद ही जिलाधिकारी कार्यालय में जाने दे रहे है। इस दौरान करीब आठ सौ लोगों को की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। जिसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने लोगों को मास्क बांधकर घर से बाहर निकलने और बातचीत के दौरान दूरी बनाकर रहने का संदेश भी दिया। संगठन के लोगों ने 450 लोगों मास्क वितरित किया है। टीम में प्रमुख रुप से पिंकू श्रीवास्तव, सोनू, शमीम, मुरली चौहान, रंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें