फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला पुलिस समेत आठ टोलियां परेड में होंगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराएगा। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार कुमार शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस लाइन मैदान सजधज कर तैयार है। महिला और पुरुष जवान पूरे दिन पुलिस लाइन मैदान को भव्य रूप देने के लिए जुटे रहे। महिला पुलिस समेत आठ टोलियां परेड में शामिल होंगी।
मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। महिला पुलिसकर्मियों के अलावा बाइक दस्ता, रेडियो शाखा, स्वाट टीम, फायर ब्रिगेड, महिला मिशन, डायल 112, यातायात पुलिस, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, पुलिस रेडियो शाखा, अग्निशमन, प्रिजन वाहन, पुलिस बैंड की टोली शामिल होगी। कई झांकियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैसी, द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, तृतीय कमांडर शिवनारायण सिंह सूबेदार मेजर पुलिस लाइन होंगे। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
पुलिस मैदान की साफ-सफाई करने के बाद रंगोली आदि बनाकर आकर्षक तरीके से सजाया गया है। एसपी ओमवीर सिंह की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार शुक्रवार की सुबह साढे़ नौ बजे पुलिस परेड मैदान में परेड की सलामी के साथ ही सेनानियों व वीर नारियों व अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व जवानों को बैच लगाकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें