सामाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंची महिला, पड़ोसी महिला पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। सदर कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस में बकरी का बच्चा चोरी के विवाद के निस्तारण में पुलिस को जद्दोजहद करनी पड़ी। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे। घंटों पंचायत के बाद मामला शांत हुआ।
शहर के सटे उमरगंज गांव में बकरी के एक बच्चे की चोरी को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। एक महिला कोतवाली पहुंची। उसकी बकरी के बच्चे को चार माह पहले चोरी कर घर में छिपाकर रखने का आरोप गांव की ही एक महिला पर लगाया। दूसरे पक्ष की बुजुर्ग महिला ने बकरी के बच्चे को अपने रिश्तेदार से आठ माह पहले खरीद कर लाने की बात कही। इसको लेकर कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों में कहासुनी भी होती रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। घंटों पंचायत के बाद दोनों महिलाओं ने सुलहनामा लिखने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।