बलिया। आपराधिक न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करने और अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने के लिए निदेशक अभियोजन ललित मुदगल ने जनपद बलिया का दौरा किया। अभियोजन कार्यालय में समस्त शासकीय अधिवक्ताओं (डीजीसी, एडीजीसी) और अभियोजन अधिकारियों (एसपीओ, एपीओ) के साथ समीक्षा बैठक की।
निदेशक ने निर्देश दिए कि पॉक्सो, दुष्कर्म और महिलाओं से संबंधित अन्य गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। ललित मुदगल ने स्पष्ट किया कि यदि कोई आरोपी विचारण (ट्रायल) प्रक्रिया के दौरान फरार हो जाता है, तो कानून के नए प्रावधानों के तहत ट्रायल रुकेगा नहीं, बल्कि कोर्ट की कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर तत्काल और त्रुटिहीन तरीके से फीड करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश त्रिपाठी, जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह व अन्य एडीजीसी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी पीएन. स्वामी सहायक अभियोजन अधिकारी वीरपाल सिंह उपस्थित रहे। संवाद