फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाती है मुनक्का और देती है 26 लीटर दूध

विज्ञापन
ददरी मेला के नंदीग्राम में आकर्ष्ण का केंद्र बनी लखटकिया गाय। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले में आई लखटकिया गाय ने पशु कारोबारियों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लिया। लोग यह सुनकर हैरत में थे कि गाय न सिर्फ अरहर का दाल पीती है बल्कि किसमिस और मुनक्का भी खाती है। इसके अलावा, पशु पालक भी गाय की खूबियों के बारे में जानने की जिज्ञासा से स्वयं को रोक नहीं सकें।
विज्ञापन

जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर नई बस्ती निवासी गुड्डू चौबे ने फ्रिजीयन नस्ल की गाय खूबियां बताते हुए कहा कि अपनी विशेष खूबियों के चलते गाय एक समय में करीब 13 लीटर दूध देती है। यानी दो वक्त मिलाकर गाय करीब 26 लीटर दूध देती है। गुड्डू बताते हैं कि इस गाय को वह बिहार के छपरा जिले से खरीद कर लाए थे और इसकी विशेष खूबियों के चलते ही इसे ददरी मेला के नंदी ग्राम में बिक्री के लिए लेकर आए है। कीमत पूछने पर बताया कि गाय की कीमत एक लाख रुपये हैं। इसके अलावा, वह 70 हजार की एक अन्य जर्सी गाय भी बिक्री के लिए लेकर आए हैं। उनके बेड़े में करीब आठ गाये बिक्री के लिए आई हैं। शुक्रवार को कुछ और गायों के आने की संभावना है। दुधारू नस्ल की अच्छी गायें आने से धीरे-धीरे मेले की रौनक बढ़ने लगी है।
अब तक नपा ने कमाए 4.8 लाख
ददरी मेला के नंदीग्राम में पशुओं की खरीद बिक्री से नगर पालिका प्रशासन ने करीब चार लाख अस्सी हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया है। आने वाले दिनों में राजस्व में बृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें