फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयर फोन लगा ट्रैक पर बैठना पड़ा भारी, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठक कर बात करना युवक की जान पर भारी पड़ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजन युवक की बहन की शादी की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के फिरोजपुर मोहल्ला निवासी बलवंत सिंह (19) पुत्र रवि प्रकाश सिंह गाजीपुर में दो महीने से काम करता था। बृहस्पतिवार की रात 1:30 बजे गाजीपुर रेलवे पुलिस ने सूचित किया कि बलवंत सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन तड़के ही गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार बलवंत कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर बात कर रहा था। इसी बीच स्टेशन से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। बलवंत की छोटी बहन काजल सिंह की शादी 20 मई को तय है। बलवंत की मां और बहन का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें