मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार की शाम डंपर से बचने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के उत्तर दिशा में पलट गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार 5 लोग घायल हो गए।
घायलों में सीता देवी (45), मंजू देवी (42), गुड़िया (23), महेंद्र (39) और दिवाकर (47) शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। संवाद