फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिहार ले जाते 332 पेटी कफ सिरप पकड़ा, छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी-बिहार की सीमा पर बलिया के भरौली गोलंबर पर बुधवार को तलाशी के दौरान आबकारी विभाग ने एक ट्रक से 332 पेटी कफ सिरप बरामद किया। सूचना पर पहुंची जीएसटी और ड्रग विभाग की टीम ने छानबीन की। जांच में कागजात सही मिलने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शराब तस्करी रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से भरौली गोलंबर पर चेक पोस्ट बनाई गई है। आबकारी इंस्पेक्टर सदर विनय राय और उनकी टीम यूपी से बिहार की ओर जा रहे एक ट्रक को संदेह होने पर जांच के लिए रोका।
टीम ने ट्रक को जांच की तो 332 पेटी कफ सीरप लदा हुआ पाया। कोडीन युक्त सीरप होने शंका होने पर मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। अफसरों के निर्देश पर जीएसटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद मामले की सूचना डीएलए (ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी) आजमगढ़ को दी गई। उन्होंने आजमगढ़ की ड्रग इंस्पेक्टर सीमा सिंह को भेजा। टीम ने जांच की तो पता चला कि सीरप की खेप अहमदाबाद से पटना भेजी जा रही है। जांच में सभी कागजात वैध मिले। इसके बाद टीम ने ट्रक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक विनय राय ने कहा कि संदेह के आधार पर ट्रक को रोककर जांच कराई गई। कागजात वैध मिलने के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें