बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सदर एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सदर एसडीएम वापस जाओ आदि नारे लगाए।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदर तहसील परिसर से जुलूस निकालकर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में चक्रमण किया। अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन से जिलाधिकारी और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सदर एसडीएम द्वारा वादकारियों और अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यहार के कारण व मनमाने अवैधानिक आदेश पारित करने के चलते अधिवक्तागण करीब एक माह से आंदोलित हैं। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने जिले के जनप्रतिनिधियों, आयुक्त आजमगढ़ मंडल, राजस्व परिषद उप्र के अध्यक्ष से मिलकर सदर एसडीएम और जिलाधिकारी की स्थानांतरण की मांग कर चुके है। लेकिन एसडीएम और डीएम द्वारा लगातार वादकारियों और अधिवक्ताओं का अहित कर मामले को लटकाया जा रहा है। जिससे अधिवक्ता समाज क्षुब्ध है और जिले के समस्त राजस्व न्यायालय में न्यायिक कार्य ठप पड़ा हुआ है। इस मौके पर बार के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार ओझा, मदन लाल वर्मा, रमाशंकर मिश्र, विपिन बिहारी सिंह, बृजेंद्र राय, रविंद्र तिवारी, प्रियंक सिंह, शशिप्रताप सिंह, निर्भय नारायण सिंह, मनोज सिंह, अरविंद पांडेय, गौरीशंकर शुक्ल, राजेेेश श्रीवास्तव, नंद कुमार दूबे,शैलेंद्र सिंह, कमलाकर चौबे, जटी दुर्गा प्रताप सिंह, कुमार स्कंद सिंह, अरविंद सिंह, नरेंद्र प्रसाद, गोपालजी, अंजनी कुमार उपाध्याय, पीकेश सिंह, रामयश यादव, शिवजी सिंह, अनिल पांडेय आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।