फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियाे ड्रॉप से बिगड़ी मासूम की तबियत

Wed, 07 Mar 2018 10:55 PM IST
ballia
विज्ञापन
पोलियो खुराक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के रामपुर कानून गोयान ग्राम में बुधवार को एएनएम द्वारा पोलियो ड्राप पिलाये जाने के दौरान एक बच्चे की हालत बिगड़ गई। मौके पर अफरातफरी मच गई और ड्रॉप पिलाने का कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन

पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम चल रहा है। इसके तहत रामपुर कानूनगोयान में एएनएम श्रीकांति यादव दवा पिला रही थी। एएनएम द्वारा चार बच्चों के बाद पांचवे नंबर पर हरे राम के डेढ़ वर्षीय पुत्र को ड्रॉप पिलाई गई।

ड्राप पिलाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अधीक्षक जीपी चौधरी ने बताया कि एएनएम द्वारा ड्राप पिलाने का कार्य रोक दिया गया है। वस्तु स्थिति से सीएमओ को बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें