फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डंपिंग की जगह नहीं होने से दिनभर सड़कों पर पड़ा रहा कूड़ा, शाम को शुरू हुआ उठान

विज्ञापन
नगर के कोतवाली के समीप सड़क के किनारे डंप पड़ा कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या सोमवार को एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आई। डंपिंग स्थल उपलब्ध नहीं होने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों से एकत्र किया गया कूड़ा पूरे दिन सड़क किनारे पड़ा रहा।
विज्ञापन

इससे लोगों को दुर्गंध और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम फेफना क्षेत्र में एक निजी गड्ढा मिलने के बाद कूड़ा उठान का कार्य शुरू हो सका।
नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 50 टन कूड़ा 15 डंपिंग पाॅइंट से एकत्र किया जाता है। सोमवार सुबह डंपिंग के लिए स्थान तय नहीं हो पाने के कारण रामपुर उदयभान, सिविल लाइन, विशुनीपुर, जगदीशपुर, जापलिनगंज, मालगोदाम और मिड्ढी समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर दिनभर सड़क किनारे पड़े रहे। कई जगह कूड़ा आधी सड़क तक फैल गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका को जनवरी से ही कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी डंपिंग स्थल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा बसंतपुर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण भी किया जा चुका है, लेकिन अब तक प्लांट शुरू नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर नदीम ने बताया कि प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान की तलाश करनी पड़ती है। सोमवार को भी पूरे दिन प्रयास के बाद देर शाम फेफना में एक निजी गड्ढा उपलब्ध हुआ, जहां कूड़ा निस्तारित करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि बसंतपुर कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया गया है, लेकिन प्लांट अभी तक चालू नहीं हो सका है। स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण निजी स्थानों पर कूड़ा निस्तारित करना पड़ रहा है, जिससे नगर पालिका को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर के कोतवाली के समीप सड़क के किनारे डंप पड़ा कूड़ा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें