महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की बारात बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। शनिवार की सुबह पांच बजे बाबा बालेश्वर नाथ का श्रृंगार किया गया। इसके श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ की आरती करने के पश्चात हल्दी मटकोर रस्म अदा की गई।
श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन करने के पश्चात मटकारे के लिए जुलूस निकाला। जुलूस बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सिनेमा रोड, आर्य समाज रोड, मालगोदाम रोड, एलआईसी रोड होते रामलीला मैदान पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से जयकारा लगाते हुए मटकोर रस्म निभाया गया।
इस दौरान श्रद्धालु ने डीजे के भक्ति गीतों पर जमकर थिरकते रहे। मटकोर के बाद श्रद्धालु पुन: बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे जहां बाबा बालेश्वर नाथ एवं माता पार्वती को हल्दी लगाया गया। इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं ने मांगलिक गीत गाया। मटकोर रस्म में डीजे, बाबा बालेश्वर नाथ परिवार डमरु दल, ताशा ढोल आदि शामिल रहे।
इसी क्रम में नगर के गोला रोड स्थित कैलाश धाम मंदिर एवं भृगु मंदिर स्थित शिव मंदिर में भी मटकोर एवं हल्दी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कैलाश धाम मंदिर से श्रद्धालुओं ने जुलूस निकालकर मालागोदाम रोड, स्टेशन, चौक, सिनेमा रोड, एलआईसी होते हुए पुन: कैलाश धाम मंदिर पहुंचा, जहां हल्दी और मटकोर रस्म अदा किया गया।
इस मौके पर मीना देवी, चंद्रकांती देवी, राधा देवी, रीता देवी, शोभा देवी, बिंदु देवी, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के प्रबंधक अजय चौधरी डब्लू, टिंकू बाबा, डूली बाबा, अशोक, मनोज, चुन्नू, ज्ञानप्रकाश पांडेय, निखिल, रामजी, आयुष आदि श्रद्धालु शामिल रहे।