फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सोहांव में हुई बूंदाबांदी, 3 डिग्री गिर सकता है न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
अचानक मौसम खराब होने के चलते आसमान में छाए बादल।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादलों के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सोहांव क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 22.5 व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि 30 जनवरी के बाद बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
हल्की बारिश खेती के लिए फायदेमंद : कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सोमेंद्र नाथ ने बताया कि यदि हल्की बूंदाबांदी हुई तो फसलों को फायदा होगा। भारी बारिश हुई तो नुकसान होना निश्चित है। माहों कीट का प्रकोप बढ़ जाएगा। जिससे सरसों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। गेहूं की फसल को फायदा होगा। किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन चना, मसूर, मटर, सरसों, टमाटर, बैंगन मिर्च, लाल मिर्च, अरहर, परवल की खेती को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें