फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हड़ताल से आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। विद्युत उपकेंद्र पहराजपुर पर तैनात संविदा कर्मियों ने 20 महीने से बकाए मानदेय के लिए बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी। उपकेंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों बिजली 8 गुल रही। सुबह करीब 4 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। संविदा कर्मियों का आरोप है कि नियोक्ता कंपनी ग्लोबटेक क्रिएशंस प्रा.लि. द्वारा उपकेन्द्र पर तैनात 14 संविदा कर्मियों का मानदेय पिछले 20 महीनों से नहीं दिया है।कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। करीब आठ घंटे बाद अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार जायसवाल ने एक सप्ताह के भीतर मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद संविदा कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें