फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेकाबू ट्रेलर गुमटी को रौंदते हुए कटरा से टकराया, उड़े परचक्खे; कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया घायल चालक

Wed, 06 Nov 2024 03:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सोनभद्र से गिट्टी लेकर बिहार जा रहे ट्रेलर का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिससे अनियंत्रित होकर वाहन गोमटी को रौंदते हुए कटरा से जा टकराया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित टोला शिवन राय के चट्टी पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गुमटी को रौंदते हुए पास के कटरा से टकरा गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार सोनभद्र से गिट्टी लेकर एक ट्रेलर बिहार के सारण जिले में जा रहा था। ट्रेलर जैसे ही बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय के चट्टी पर पहुंचा, उसी दौरान ट्रेलर का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पवन यादव की गुमटी में स्थित किराना दुकान को रौंदते हुए किसुन यादव के कटरा से जा टकराया। 

टक्कर की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। लोगों ने वाहन में फंसे बिहार निवासी चालक भरत साह (30) को किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें