फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पत्नी चली गई थी ननद के घर, पति कमरे में मृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 आजाद नगर निवासी मृगेंद्र प्रताप उपाध्याय अपने कमरे में मृत पाए गए। मृगेंद्र की पत्नी मारपीट से तंग आकर 27 अक्तूबर को ननद के घर चली गई थी। कमरे से दुर्गंध निकलने की पड़ोसी की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। कमरे में मल-मूत्र और खून फैला था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर परिजनों की उपस्थिति में साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि 27 अक्तूबर को मृगेंद्र प्रताप उपाध्याय की पत्नी अर्चना उपाध्याय ने थाने में शिकायत की थी कि शादी के दो साल बाद से ही पति मृगेंद्र उपाध्याय उसे मारते-पीटते हैं व प्रताड़ित कर रहे हैं। 25 अक्तूबर को उन्होंने फिर पिटाई की। पुत्री अनिका उपाध्याय को पीटा। मृगेंद्र के विरुद्ध 27 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी दिन से पत्नी अर्चना उपाध्याय अपनी पुत्री के साथ मृगेंद्र उपाध्याय की बहन के घर रसूलपुर चली गई थी। पड़ोसियों के अनुसार, इधर 10 दिनों से मृगेंद्र काफी शराब पी रहे थे। खाना भी नहीं खा रहे थे। मंगलवार को उनके कमरे से कोई आहट नहीं मिली। कमरे से दुर्गंध महसूस हुई तो पड़ोसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए दरवाजे को तोड़ा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें