फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 वर्ष के संघर्ष बाद हो रहा राम मंदिर का निर्माण : डा. सतीश द्विवेदी

विज्ञापन
नगर के टाउन हाल बापू भवन में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ बेसिक शिक्ष? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर देश व प्रदेश की सूरत बदल दी है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। राज्यमंत्री सोमवार को सदर विधानसभा के टाउन हाल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने काशी और अयोध्या को विकास से जोड़कर पूरी दुनिया में संदेश देने का काम किया है। अब तक की किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया है। अनुच्छेद 370 समाप्त होने से कश्मीर अब आतंकवाद और अलगाववाद की समस्या से मुक्त हो गया है। प्राथमिक विद्यालयों में अत्याधुनिक कक्षाएं बनाई जा रही हैं। सरकारी विद्यालय में भी अब बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबमें विश्वास पर भरोसा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें