फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित मिले डीपीआरओ, एक दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव के अनुपस्थित होने पर उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक मुख्यमंत्री आवास योजना और फैमिली आईडी की खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रैंकिंग ''ए'' श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्य समय पर पूर्ण न होने से जिले की रैंकिंग प्रभावित होने पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि इस माह कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से योजना के पात्र कम से कम दो से तीन आवेदन अवश्य प्राप्त किए जाएं। मंडी आय की रैंकिंग ''सी'' पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि माह रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ तो अगले माह संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन अपने कार्यालय पहुंचते ही आईजीआरएस पोर्टल देखने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीआरओ गुलशन जी, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें