फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डॉ. वेंकटेश की मौत से आक्राेशित चिकित्सकों ने बंद की जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कारागार वाराणसी में घूस लेने के आरोप में बंद बांसडीह के अधीक्षक रहे डॉ वेंकेटेश की इलाज के अभाव में मौत से चिकित्सकों में आक्रोश है। मंगलवार को जिला अस्पताल से लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों ने 12 बजे ओपीडी बंद कर आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। जिला अस्पताल परिसर में सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन व सीएमएस डॉ. एसके यादव की उपस्थिति में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने शोक व्याप्त किया। प्रांतीय सेवा चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष चौधरी ने मामले की जांच व दोषी जेल अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की अन्यथा ओपीडी सेवा बंद करने की चेतावनी दी। संघ के पदाधिकारियों ने सीडीओ ओजस्वी राज को मांग पत्र सौपा।
विज्ञापन

बांसडीह में सीएचसी के अधीक्षक रहे डॉ. विंकटेश मौआर की मौत के बाद सीएचसी परिसर में चिकित्सकों ने अधीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित कर ओपीडी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर पांच सूत्रीय मांगों के लेकर धरने पर बैठ गए। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन, एसीएमओ व प्रांतीय सेवा संघ के पदाधिकारी बांसडीह सीएचसी पर पहुंचे। आंदोलित चिकित्सकों ने सीएमओ को पत्र सौंपा। जिसमें मामले की न्यायायिक जांच व परिसर में संचालित अमृत फार्मेसी के संचालक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नगरा और बेरुआरबारी में भी डॉ. वेंकटेश मौआर के निधन पर सीएचसी व पीएचसी से जुड़े सभी स्वास्थ्य केंद्रों परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें