फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला अस्पताल के डॉक्टर ने किया ऑपरेशन, प्रसूता और जुड़वां बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीएमओ कार्यालय के पास संचालित मानकविहीन निजी अस्पताल में गर्भवती रिंकू यादव (28) निवासी रामपुर बोह की ऑपरेशन में लापरवाही के कारण मौत हो गई। जुड़वां बच्चे भी मृत पैदा हुए। परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। सूचना पर निजी अस्पताल के नोडल एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास, डॉ. अभिषक मिश्र सहित तीन सदस्यीय टीम ने पहुंचकर मामले की जांच की और अस्पताल को सील कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना के रामपुर बोहा गांव निवासी सोनू यादव की पत्नी रिंकू यादव दूसरी बार गर्भवती थीं। शुक्रवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा बहू को जानकारी दी। वह दुबहड़ सीएचसी व महिला अस्पताल ले जाने की जगह रिंकू को सीएमओ कार्यालय के पास संचालित मानकविहीन निजी अस्पताल में लेकर पहुंची। संचालक ने महिला अस्पताल में तैनात अपने डॉक्टर पुत्र की ओर से अच्छा ऑपरेशन कराने की बात कही। रिंकू के भाई पंकज यादव ने कहा कि उक्त डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। लापरवाही से ऑपरेशन करने के कारण जुड़वां बच्चे मृत पैदा हुए। बहन भी होश में नहीं आई। पूछने पर डॉक्टर ने कहा कि 24 घंटे में होश आ जाएगी। जबकि गलत ऑपरेशन के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बावजूद डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
रिंकू के मरने की बात तब पता चली जब मऊ के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रिंकू के भाई ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल के चिकित्सक ने ही एंबुलेंस से हमें मऊ भेजा था। उसने आरोप लगाया कि आरोपी अस्पताल संचालक ने 60 हजार रुपये ऑपरेशन के लिए लिए थे।
विज्ञापन

मऊ से शव लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे और लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन के कारण जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सपा नेता अनिल राय, धनजी यादव सहित भारी संख्या में लोग पहुंच कार्रवाई की मांग की। अनिल राय ने सीएमओ को फोन कर घटना की जानकारी दी। हंगामा की खबर पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

-


एक निजी अस्पताल में प्रसूता और जुड़वां बच्चों की मौत की खबर पर तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल में जाकर जांच की। अस्पताल को सील करने की कार्रवाई हो रही है। जांच के बाद अस्पताल के संचालक व ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. आनंद कुमार सिंह, प्रभारी सीएमओ, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें