रसड़ा ( बलिया)। जाम स्थित श्रीनाथ बाबा जंगली बाबा महाविद्यालय एवं श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक के साथ किये गये दुष्कर्म के खिलाफ कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इंटर कालेज के प्रांगण में डाक्टर के तैल चित्र के सामने कैंडल जलाकर घटना के शामिल दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग किया। क्षेत्र में कैंडिल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। कैंडिल मार्च में शामिल छात्र छात्राओं ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे। कैंडिल मार्च स्कूल प्रांगण से शुरु होकर क्षेत्र का भ्रमण कर स्कूल प्रांगण में आकर समाप्त हो गया।
प्रबंधक अवधेश सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन महिलाओं के साथ हिंसा एवं दुष्कर्म की घटनाओं में बढोत्तरी हो रही है। केवल कठोर कानून बनाने से महिलाओं पर अपराध नहीं रुकेंगे। महिलाओं पर अपराध रोकने के लिये समाज में इसके लिये जागरूकता लाने का आह्वान किया। हैदराबाद की घटना के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, रामनिवास सिंह, लक्ष्मण पांडेय, अशोक कुमार शुक्ला, विनय सिंह, अनूप मौर्य, शारदा सिंह, वीर सिंह आदि कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।