फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि-अधिकारी समन्वय बनाकर करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों से जनपद की समस्याओं पर चर्चा करते हुए विकास के मुद्दों पर सुझाव लिए गए। जलजमाव और जल प्लावन के साथ ही कृषि, स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी समस्याओं की विशेष समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम सभी जनप्रतिनिधि एक हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर चलें तो कानून व्यवस्था के साथ विकास भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अब समिति की बैठक तहसील स्तर पर भी होगी। शहर से अतिक्रमण हटाना और जाम से निजात दिलाना भी महत्वपूर्ण है। पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने पर भी सहमति बनी। कृषि योग्य भूमि और नगरीय इलाकों में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से काम करने की बात कही गई। सांसद ने कहा कि गंगा के पांच किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती की अपार संभावनाएं हैं। सभी विधायक, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में इसके प्रति लोगों को प्रोत्साहित करें। लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि किसी भी किसान को लोन देने में दिक्कत न हो। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि खेती-किसानी, बाढ़, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क से जुड़ी समस्या प्राथमिकता पर है। आवश्यकता को देखते हुए परियोजना बनाएं, स्वीकृत कराने की जिम्मेदारी हमारी होगी। जलजमाव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के अधिकांश हिस्से का पानी कटहल नाले में गिर सकता है, यह सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें