फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित जनाड़ी गांव के वाहनों की जांच करते दुबहर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दुबहर/जयप्रकाश नगर। थाना क्षेत्र के विभिन्न चट्टी चौराहों से होकर गुजरने वाले दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालकों को थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने रोककर उन्हें घूमने का कारण पूछा। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि बिना मॉस्क घर से कदम बाहर न रखें।
विज्ञापन

भरसर गांव स्थित बाजार में सुबह दुकानदारों से कहा कि हर हाल में दस बजे तक अपनी दुकान बंद कर घर चले जाए। बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों से सोशल डिस्टेंस पालन करने की अपील की। इसी क्रम में बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय के टोला चट्टी पर सोशल डिस्टेंसिंग और अनावश्यक घूमने वाले लोगो को समझाने के लिए रविवार को पहुंचे एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी ने पूरे बाजार में घूम घूम कर सभी दुकानदारों को समझाया कि किसी भी कीमत पर लॉकडाउन की स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आप लोग जरूर करेंगे। नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें