फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 15 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों की बर्बादी के बाद किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर आपदा राहत किसान मोर्चा संगठन के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी
विज्ञापन

को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि बेमौसम बारिश से रबी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। सबका पेट भरने वाले किसान खुद पूरे परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए परेशान है।

किसानों को प्रदेश में 70 से 100 रुपये का चेक दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कर्मचारी लेखपाल सर्वे करने से चेक बनाने तक में रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे है। मांग की गई कि देश के किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ किए जाएं।
विज्ञापन


कृषि लागत सस्ती की जाए, फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर आपदा राहत के दायरे में लाया जाए। आपदा पीड़ित किसानों की मौत पर दस लाख रुपये दिए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में जनार्दन सिंह, अवधेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, बलवंत यादव, लालू तिवारी, संतोष सिंह, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें