फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल के सभी बैरक एवं व्यवस्था को देखा तथा जेलर से जरूरी पूछताछ कर समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिया कि जेल में जो शासन की ओर से व्यवस्था व मानक तय हैं, उसी के हिसाब से सभी गतिविधियां संचालित होने चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जेल की महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि जेल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रहे और भोजन की गुणवत्ता अच्छी हो। जेल की व्यवस्था व कैदियों से संबंधित जानकारी जेल प्रशासन से ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक, जेलर राजेंद्र सिंह, सूचना अधिकारी अनुराग रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें