फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को मिलेगा सहायक उपकरण

Wed, 16 Nov 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम के भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम कानपुर द्वारा नि:शुल्क कैंप का फेफना विस क्षेत्रों  में  19 से 21 नवंबर तक आयोजित किया गया है। इस कैंप में विधायक उपेंद्र तिवारी के प्रयास से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, जैसे ट्राई साइकल, बैटरी ट्राइसिकिल, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन आदि का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन



फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने टैगोर नगर स्थित अपने आवास पर  बुधवार को पत्रकारों मुखातिब होते हुए कहा कि 19 नवंबर को चितबड़ागांव स्थित  रामशाला, 20 को गड़वार ब्लॉक के प्रांगण में तथा 21 नवंबर को सोहांव इंटर  कालेज के प्रांगण में सुबह दस बजे से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी  प्रकार के दिव्यांगजनों का परीक्षण किया जाएगा।

परीक्षण के उपरांत दिव्यांगजनों को नि:शुल्क उपकरण का वितरण किया जाएगा। विधायक ने  दिव्यांगजनों से आह्वान किया कि किसी भी एक कैंप में अपने दिव्यांग प्रमाण  पत्र तथा पहचान पत्र के साथ अपना परीक्षण अवश्य करा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें