फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशांत इलाकों को 'विशेष संदेश'

Wed, 02 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीसरे चरण के मतदान के मद्देनजर बुधवार को सीआरपीएफ के जवानों के साथ कोतवाली पुलिस ने बहादुरपुर गांव में फ्लैग मार्च किया। शहर  कोतवाल सहित चौकी प्रभारियों ने गड़बड़ी वाले स्थानों पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन


 सीओ नगर के नेतृत्व में सीआरपीएफ एवं पुलिस की टीम ने दुबहर थाना क्षेत्र के विभिन्न  गांवों में भी फ्लैग मार्च किया। पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के निर्देश पर सीओ सिटी केसी सिंह एवं शहर कोतवाल इल्ताफ हुसेन के नेतृत्व में पुलिस एवं  सीआरपीएफ के जवानों ने विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। शहर कोतवाल इल्ताफ  हुसेन के नेतृत्व में शहर कोतवाली के सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी एवं  सीआरपीएफ के जवानों ने बहादुरपुर गांव में लोगों से मिलकर वार्ता की। इस दौरान शहर कोतवाल ने भवन स्वामियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी हालत में चुनाव के दिन गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान केंद्र के आसपास वाले इलाके में किसी भी दरवाजे पर चौकी,  चारपाई, कुर्सी नहीं रहनी चाहिए।

इसके बावजूद भी अगर अपने दरवाजे पर किसी  प्रकार की भीड़ को जगह देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर सीओ नगर केसी सिंह के नेतृत्व में निकली पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने दुबहर,  अखार, बसरिकापुर, सहित विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। सीओ कृष्णचंद्र सिंह ने ग्रामीणों को अागाह करते हुए कहा कि किसी भी हालत में  चुनाव के दिन कोई गड़बड़ी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें