फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़सरा के अंचल बने जिला केशरी

Wed, 02 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर बुधवार को जिला केशरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल,  विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी एवं चितबड़ागांव के चेयरमैन प्रतिनिधि आदित्य नारायण उर्फ कनकन जी ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती नियम लागू किया गया था।
विज्ञापन


जिसमें अंक के आधार पर खड़सरा निवासी अंचल सिंह को जिला केशरी घोषित किया गया, जबकि उपविजेता सरायभारती के राहुल रहे। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता जिला केशरी को शील्ड व प्रमाण पत्र तथा उप विजेता को स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

जिला केशरी प्रतियोगिता छह राउंड में आयोजित की गई। जिसके प्रथम राउंड में 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके बाद दूसरे राउंड में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें से 16 पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए तीसरे राउंड में प्रवेश किया। तीसरे राउंड की प्रतियोगिता में 16 पहलवानों में से आठ पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए चौथे राउंड में प्रवेश किया। वहीं चौथे राउंड के आठ पहलवानों में से चार पहलवान प्रतिद्वंदी को पछाड़ते हुए पांचवें राउंड में प्रवेश किया। इसके बाद पाचवें राउंड में पहुंचे चार पहलवानों में से दो पहलवान खड़सरा निवासी अंचल सिह तथा सरायभारती रसड़ा निवासी राहुल अंतिम छठवें राउंड (फाइनल) में प्रवेश किया। जिसमें अंचल सिंह अधिक अंक प्राप्त कर जिला केशरी के खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेला थाना प्रभारी समेत कई थाने की पुलिस मुश्तैद रही। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्रा, जिपंस राजेश यादव, नारायण प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, कविलास सिंह समेत पूर्व केशरी मौाजूद रहे। रेफरी स्टेडियम के धनंजय तथा उद्घोषक की भूमिका में स्टेडियम के कुश्ती के प्रशिक्षक रामसजन यादव रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें