बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट बलिया के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा को शनिवार की शाम किसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली थाने में पुलिस ने दी लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 324, 500 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही आरोपियों के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मौजा नेवरी ताल के बीगही में एक माह पूर्व राजेश उर्फ छांगुर मिश्र निवासी मिश्र नेवरी से कबाला जमीन लिया था वहीं शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे गया था। उसी समय मिश्र नेवरी दो लोग बाइक से आए। तुम यह जमीन मेरे बिना मर्जी के क्यों लिखवाया। यह जमीन हम लोग अवधेश काका को बेचने वाले थे। जिसमें अच्छी कमीशन पाते। मैंने कहा पैसा देकर जमीन लिया है। इतना सुन वे लोग आग बबुला हो गए। इसके बाद एक युवक के ललकारने पर दूसरे युवक ने जान से मारने की नीयत से गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि उसका हाथ पकड़ा गया जिससे चाकू हाथ पर लग गया। पीड़ित ने आरोपी बाप व बेटे के विरुद्ध कोतवाली में नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।