फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तील, तिलकुट, चिउरा और तिलवा की सजी दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। इस दिन लोग शुभ मुहूर्त में स्नान करके तिल, तिलकुट, तिलवा आदि दान पुण्य करते है।इस दिन लोग भगवान को खिचड़ी का भोग लगाते हैं। इसके अलावा अपने करीबियों और दोस्तों को मैसेज भी भेजते हैं। इसके अलावा युवा इस दिन पतंगबाजी भी करते है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति को लेकर बाजार में तिल, तिलकुट, तिलवा, चिउरा, गुड़ आदि की दुुकानें सज गई है।
इस पर्व को लेकर महिलाएं अपने-अपने घरों में गुड़ और चिउरा का तिलवा बांधा। वहीं लोग अपने-अपने बहन-बेटियों के यहां खिचड़ी का त्योहार भेज रहे है। तिलवा के लिए लोग भट्टियां (भरसाई ) में चिउरा, मकई, जोन्हरी का अनाज भुनवाया। आजकल खिचड़ी का त्योहार भेजने वाला सिलसिला खानापूर्ति बनकर रह गया है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में लोग चिउरा, लाई, गुड़ व बनी बनाई तिलवा की खरीदारी कर रहे है।
दुकानदारों ने बताया कि चिउरा 35 से 40 रुपये, गुड़ 40 से 60 रुपये, तिलवा 80 रुपये और 100 रुपये के डेेढ़ किग्रा, तिल 200 से 240 रुपये है। इस साल गुड़ के मार्केट में तेजी आई है। इस बीच लोग रेडीमेड तिलवा की खरीदने के शौकीन है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इसके बाद खरवास समाप्त हो जाता है और शुभ लग्न आरम्भ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें